Homeउत्तराखंडपेड़ से गिरकर महिला गंभीर घायल, हेली सेवा से AIIMS ऋषिकेश रेफर

पेड़ से गिरकर महिला गंभीर घायल, हेली सेवा से AIIMS ऋषिकेश रेफर

सतपुली तहसील अंतर्गत मलेठी गांव में चारापत्ती काटने के दौरान एक महिला पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला को आनन-फानन में तत्काल हेली सेवा के माध्यम से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया।

चारापत्ती काटने के दौरान पेड़ से गिरी महिला की हालत गंभीर

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि मलेठी गांव निवासी शर्मिला देवी (40 ) पेड़ पर चढ़कर चारापत्ती काट रही थीं। तब ही अचानक लगभग 10 फीट की ऊंचाई से वह गिर गईं। गिरने से उनकी कमर में गंभीर चोटें आईं।

महिला को किया एम्स रेफर

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल हंस फाउंडेशन पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी हालत को गंभीर देखते हुए उच्च उपचार के लिए रेफर करने का निर्णय लिया।

महिला को हेली सेवा भिजवाया एम्स ऋषिकेश

शुक्ला ने बताया कि मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल हेली सेवा के लिए संपर्क किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी दीपेश काला के समन्वय और सक्रिय प्रयासों से शीघ्र हेली सेवा उपलब्ध कराई गई। शासन के निर्देश पर हेली सेवा समय पर हंस फाउंडेशन पहुंची, जहां से घायल महिला को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular