ब्यूरो। दुनिया के सबसे ताकतवर देश कहे जाने वाले अमेरिका (USA) में बीते 6 महीने में इस वक्त सबसे ज्यादा लोग अस्पतालों में भर्ती हो रहे हैं। वहीं चीन (China) में मंगलवार को बड़ी संख्या में नए मामले आए हैं। कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट (Delta Variant) ने इस वक्त पूरी दुनिया में तबाही मचा रखी है। जो देश कुछ महीने पहले तक सभी प्रतिबंध (Restrictions) हटा चुके थे, उन्हें अब एक बार फिर प्रतिबंधों की शुरुआत करनी पड़ रही है।
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी बताया है कि देश के 9 राज्यों के 37 जिलों में कोरोना के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। इसमें से 11 जिले केरल राज्य से हैं।
फ्रांस में कोरोना की चौथी लहर को रोकने के लिए वहां की सरकार ने इमरजेंसी प्लान बनाया है। मेडिकल स्टाफ को सपोर्ट करने के लिए सरकार पैकेज का ऐलान भी कर रही है। साथ ही ऑस्ट्रलिया भी डेल्टा वैरिएंट से जूझ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 135 देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर चेतावनी दी है।
- स्पिक मैके ने अरूपा गायत्री पांडा द्वारा ओडिसी नृत्य प्रदर्शन किया आयोजित
- पंच केदारों प्रमुख भगवान श्री रुद्रनाथ जी के मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए पूरे विधि विधान के साथ हुए बन्द
- आर्थिक सहायता के चेक तहसील में मिलने के बजाय बंट रहे विधायकों के घर से : मोर्चा
- खेल मंत्री रेखा आर्या ने यूनिसन वर्ल्ड स्कूल की वार्षिक स्पोर्ट्स मीट ‘स्पर्धा 2024’ का किया शुभारंभ
- राजस्व वृद्धि के लिए नवाचार और कर संग्रहण में वृद्धि के लिए और प्रयास किये जाएं: मुख्यमंत्री