25.6 C
Dehradun
Thursday, June 19, 2025
Google search engine
HomeUttarakhandउत्तराखंड: उमस से मिलेगी राहत, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में...

उत्तराखंड: उमस से मिलेगी राहत, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग समेत कई जिलों में बारिश की उम्‍मीद

देहरादून: बुधवार को दिनभर गर्मी के बाद बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक लुढक गया। बुधवार को दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल करके रखा। दोपहर बाद बादल छा गए और शाम होते होते जमकर बारिश हुई। देहरादून और हरिद्वार समेत प्रदेश के कई मैदानी क्षेत्रों में बारिश होने से तापमान में गिरावट आई है।

आज भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों में मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों के अधिकांश स्थानों पर हल्की सी मध्यम बारिश होने की संभावना है।

यह भी पढ़े👉 Graphic Era Hospital ने बनाया दुर्लभ मामलों में उपचार का नया कीर्तिमान, युवक को मिली नई जिंदगी!

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चमोली, अल्मोड़ा, नैनीताल और चंपावत सहित कई स्थानों पर व हरिद्वार, उधम सिंह नगर जनपद के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। पर्वतीय जनपदों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की भी आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Most Popular