Homeउत्तराखंडगैरसैंण में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन: 600 से अधिक लोगों ने...

गैरसैंण में विशाल चिकित्सा शिविर का आयोजन: 600 से अधिक लोगों ने उठाया नि:शुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ

गैरसैंण: राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में आज एक भव्य बहुविशेषता चिकित्सा शिविर (Multi-specialty Health Camp) का आयोजन किया गया। यह शिविर ONGC के सत्यपाल वाही अस्पताल, देहरादून द्वारा नगर पंचायत के विशेष सहयोग से आयोजित किया गया था, जिसका उद्घाटन गैरसैंन नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी द्वारा किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाना था।

शिविर की मुख्य विशेषताएं:

भारी जनभागीदारी: इस स्वास्थ्य मेले में स्थानीय जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान 600 से अधिक मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया और अनुभवी डॉक्टरों से परामर्श लिया।

 

विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम: शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मौजूद थे, 

जिनमें शामिल थे: जनरल फिजिशियन, हृदय रोग विशेषज्ञ (Cardiologist), ​स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynecologist), ​हड्डी रोग विशेषज्ञ (Orthopedic), नाक, कान, गला विशेषज्ञ (ENT), बाल रोग विशेषज्ञ (Pediatrician), दंत चिकित्सक और नेत्र विशेषज्ञ

परामर्श के साथ-साथ मरीजों के लिए नि:शुल्क ब्लड टेस्ट और ECG की सुविधा भी उपलब्ध थी। इसके अलावा, डॉक्टरों की सलाह पर मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी वितरित की गईं।

सहायक उपकरणों का वितरण

स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ, जरूरतमंद मरीजों को उनकी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण भी प्रदान किए गए। इसमें मुख्य रूप से चश्मे, छड़ी और एल.एस. बेल्ट (LS Belt) का नि:शुल्क वितरण शामिल रहा।

स्थानीय निवासियों ने नगर पंचायत और ONGC के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस तरह के शिविरों से उन लोगों को बहुत राहत मिलती है जो इलाज के लिए बड़े शहरों तक नहीं जा पाते।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular