11.1 C
Dehradun
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
Homeदेशभोपाल के जंगलों में मिली लावारिस गाड़ी, जिसमे मिला 52 किलो सोना-15...

भोपाल के जंगलों में मिली लावारिस गाड़ी, जिसमे मिला 52 किलो सोना-15 करोड़ कैश

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से चौंकाने वाली खबर है। यहां लोकायुक्त ने रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के घर छापेमारी की। इस रेड में टीम को शर्मा के ठिकानों से करोड़ों रुपये कैश और भारी मात्रा में सोना-चांदी मिले।

सूत्रों के मुताबिक, अब सौरभ शर्मा के तार एक और मामले से जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि लोकायुक्त टीम की जांच के अलावा इनकम टैक्स को एक गाड़ी से 52 किलो सोना और 15 करोड़ रुपये कैश मिला है।

इस सोने की कीमत 40 करोड़ 47 लाख रुपये बताई जा रही है। यह गाड़ी मेंडोरा के जंगलों में लावारिस मिली। इस गाड़ी पर ग्वालियर का रजिस्ट्रेशन नंबर है। इसके मालिक का नाम चेतन गौर बताया जा रहा है। इस गाड़ी के मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular