16.2 C
Dehradun
Wednesday, January 28, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडखेल विभाग का सहायक कोच  10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे...

खेल विभाग का सहायक कोच  10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों हुए गिरफ्तार

खेल विभाग कोटद्वार जनपद पौड़ी गढवाल के सरकारी सहायक कोच हॉकी को विजिलेंस की टीम ने 10,000 रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथो गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाईन न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी की (खेल विभाग) कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल की अण्डर 19 पुरूष हाँकी टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मे जनपद पिथौरागढ में प्रतिभाग करवाने के लिये जिला क्रीड़ा अधिकारी पौड़ी गढवाल ने उसके भाई को मैनेजर नियुक्त किया था।

पीड़ित (शिकायतकर्ता का भाई) जो कि हॉकी का प्राइवेट कोच है। जिसने द्वारा 6 नवंबर 2023 को पौड़ी की 14 सदस्य हॉकी टीम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करवाने के लिए पिथौरागढ़ ले जाया गया। टीम का आने-जाने और खाने का कुल खर्चा 40 हजार रुपए उसके द्वारा खुद वहन किया गया। उसका भुगतान खेल विभाग द्वारा 27 नवंबर 2023 को नियम के अनुसार कर दिया गया।

सरकारी कोच महेश्वर ने इसमें से 17 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो उनकी टीम को आगे नहीं भेजा जाएगा। जिस पर शिकायत का संज्ञान लेते हुए विजिलेंस ने उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular