टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। आज सोमवार तड़के ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित तोताघाटी के पास एक भीषण भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में आने से एक ट्रक पूरी तरह मलबे में दब गया। इस दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मृत्यु हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना प्रातः लगभग 03:05 बजे की है। अचानक पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बड़े पत्थर गिरकर ट्रक के केबिन पर आ गिरे। सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड की टीम, उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य के लिए घटनास्थल पर पहुँची।




