सौरमंडल में गठित सरकार का पृथ्वी मंडल पर पड़ेगा पूरा असर: आचार्य दैवज्ञ
देहरादून। सौरमंडल में नवग्रहों का वार्षिक चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है, जिसमें देवगुरु बृहस्पति राजा एवं सेनापति मंगल मंत्री पद पर निर्वाचित हुए है।
चुनाव के साक्षी बनकर सौरमंडल से लौटे उत्तराखंड ज्योतिष रत्न आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल दैवज्ञ ने बताया कि 23 फरवरी से सौरमंडल में वार्षिक चुनाव के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता लग गई थी जिसमें युवराज बुद्ध को चुनाव अधिकारी बनाया गया था इस श्रृंखला में सौरमंडल में चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है, और देवताओं के गुरु बृहस्पति को वर्ष का राजा एवं सेनापति मंगल को मंत्री का पद प्राप्त हुआ है, यह रौद्र नाम का संवत्सर होगा।
*सौरमंडल के इस महत्वपूर्ण चुनाव के साक्षी बने ज्योतिष वैज्ञानिक आचार्य दैवज्ञ ने बताया है कि तत्काल राजा बृहस्पति ने मंत्रिमंडल का गठन भी कर दिया है जिसमें चंद्रमा को गृहमंत्री का महत्वपूर्ण पद मिला है जबकि शुक्र देव को वित्त मंत्री, शनिदेव को कृषि एवं खाद्य मंत्री बनाया गया है।
आचार्य ने बताया है कि त्रिदेवो ब्रह्मा ,विष्णु ,महेश की उपस्थिति में संपन्न चुनाव में नौ ग्रहों ,27 नक्षत्रों,सप्त ऋषि मंडल, तारामंडल, एवं 33 कोटि देवताओं ने प्रतिभाग किया, बताया कि राजा बृहस्पति ने अपनी प्राथमिकता गिनाते हुए धर्म कर्म में रत रहने वाले लोगों को वर्ष पर्यंत सुख एवं संपत्ति का लाभ देने एवं दुष्ट प्रवृत्ति के लोगों का डिमोशन करने की बात कही है। जबकि मंत्री मंगल ने टेढ़ी चाल चलने वालों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर युद्ध ,खून खराबा ,भूकंप, बाढ़, आगजनी जैसी घटनाओं के बढ़ने की बात की है, तेल, गैस, पेट्रोल एवं खनिज आदि की देश में कमी की तरह भी इशारा किया है।
देश एवं प्रदेश की जनता को नव संवत्सर की शुभकामनाएं देते हुए ज्योतिष के अंतरराष्ट्रीय हस्ताक्षर डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” ने कहा कि पूरे देश के लिए यह वर्ष सामान्य शुभ रहेगा आध्यात्मिक उन्नति शिक्षा और परीक्षा में नई शुरुआत तथा राजनीति में सुचिता का वातावरण स्थापित होने की भी संभावना रहेगी परंतु सीमाओं पर युद्ध पड़ोसी देशों के साथ तनाव तथा देश और प्रदेशों में अग्निकांड से वनों की हानि,जल संकट, कृषि एवं बागवानी में उत्तम स्थिति रहने की पूरी संभावना है।
इससे पूर्व नव संवत्सर स्वागत समारोह में पहुंचने पर समिति की अध्यक्ष श्रीमती मीरा रतूड़ी , सचिव अजय चौरसिया, पार्षद रविंद्र रावत अरविंद सिंह सजवान श्रीकांत शर्मा, संगीता रावत, आशा नेगी हास्य कलाकार बलबीर सिंह खिचड़ी, श्रीमती महिमा श्री, सुमन सजवान ,कुलदीप रावत ,अमर खरबानिया सहित तमाम पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि रायपुर विधायक उमेश शर्मा का एवं अति विशिष्ट अतिथि डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल “दैवज्ञ” का उत्साहपूर्वक स्वागत किया, महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में एकत्रित होकर कलश यात्रा भी निकाली गई खूब भजन कीर्तन भी हुए तथा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मौके पर पूरी सोसाइटी के सैकड़ो नागरिक उपस्थित रहे



