Homeउत्तराखंडHaldwani Jail Breaking: बीमार विचाराधीन कैदी की STH में इलाज के दौरान...

Haldwani Jail Breaking: बीमार विचाराधीन कैदी की STH में इलाज के दौरान मौत, HIV समेत कई गंभीर बीमारियों से था ग्रसित

हल्द्वानी जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की इलाज के दौरान सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) में मौत हो गई है। मृतक कैदी लंबे समय से HIV समेत कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहा था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि मृतक कैदी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बरेली के किला क्षेत्र का रहने वाला था। वह ऊधम सिंह नगर के कुंडा थाना क्षेत्र में दर्ज ‘आर्म्स एक्ट’ के एक मामले में 16 मार्च को हल्द्वानी जेल लाया गया था। वह पहले से ही विभिन्न बीमारियों से ग्रसित था।

एक अप्रैल को तबीयत ज्यादा खराब होने पर उसे इलाज के लिए हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल (STH) में भर्ती कराया गया था। सोमवार शाम को बंदी की नाजुक स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने उसे ऋषिकेश रेफर कर दिया।

जेल प्रशासन उसे एम्बुलेंस से ऋषिकेश ले जा रहा था, तभी कालाढूंगी के पास उसकी तबीयत अचानक और अधिक बिगड़ गई। उसे आनन-फानन में कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे वापस सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार रात उसने दम तोड़ दिया। जेल अधीक्षक के अनुसार, बंदी के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular