Homeदेहरादूनडॉ. आज़ाद खालिद को उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में...

डॉ. आज़ाद खालिद को उत्तराखंड सरकार में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

देहरादून। उत्तराखंड सरकार द्वारा डॉ. आज़ाद खालिद को राज्यमंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर प्रदेशभर में खुशी का माहौल है। उनके राज्यमंत्री बनाए जाने पर विभिन्न क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. आज़ाद खालिद को यह जिम्मेदारी उनके लंबे राजनीतिक एवं सामाजिक अनुभव और संगठनात्मक कार्यों से जोड़कर देखा जा रहा है। वह पूर्व में प्रदेश स्तर पर संगठन में महासचिव और उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। इसके अलावा केंद्रीय स्तर पर भी विभिन्न संगठनों एवं समितियों में उन्होंने महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया है।

शैक्षणिक रूप से डॉ. आज़ाद खालिद का जामिया विश्वविद्यालय से भी जुड़ाव रहा है। उन्होंने यहां से शिक्षा प्राप्त की है।
उनके राज्यमंत्री बनने से संगठनात्मक गतिविधियों को गति मिलने और जनसेवा से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर समर्थकों ने आशा व्यक्त की कि डॉ. आज़ाद खालिद प्रदेश के विकास, सामाजिक समरसता, युवाओं के उत्थान और जनकल्याण के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

उनकी इस नई जिम्मेदारी को उनके राजनीतिक अनुभव और संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे कार्यों के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here








Most Popular