Homeउत्तराखंडदेहरादून: 1 करोड़ 42 लाख की लागत से जीर्णोद्धारित सैनिक विश्राम गृह...

देहरादून: 1 करोड़ 42 लाख की लागत से जीर्णोद्धारित सैनिक विश्राम गृह का लोकार्पण

देहरादून। उत्तराखंड के सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है। देहरादून के कालीदास मार्ग स्थित सैनिक कल्याण निदेशालय में राज्य स्तरीय सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार कार्य का लोकार्पण सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। इस जीर्णोद्धार कार्य पर 1 करोड़ 42 लाख 89 हजार रुपये की लागत आई है।

लोकार्पण के दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उत्तराखंड वीरभूमि है और देश के करीब 17.5 प्रतिशत सैनिक इस प्रदेश से आते हैं। राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के कल्याण एवं सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि सैनिक विश्राम गृह के जीर्णोद्धार से यहां ठहरने वाले सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। प्रदेश सरकार की ओर से शहीदों के परिजनों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि के साथ-साथ वीरता पुरस्कारों से सम्मानित सैनिकों की सम्मान राशि में भी वृद्धि की गई है।

मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सैनिकों के हित में उठाए गए कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि वन रैंक वन पेंशन योजना, नेशनल वॉर मेमोरियल का निर्माण और सीमावर्ती क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण प्रयास हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सैनिकों और उनके परिवारों को सम्मान एवं बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here








Most Popular