Homeदेहरादूनदेहरादून: पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, चाकू से...

देहरादून: पारिवारिक विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट

देहरादून। राजधानी देहरादून में पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की हत्या करने का मामला सामने आया है। राजपुर थाना क्षेत्र के सहस्रधारा रोड स्थित चालंग-कुल्हन इलाके में 9 नवंबर की शाम हुए इस घटनाक्रम से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक कलह के दौरान बेटे नितिन राणा का अपने पिता मदन राणा के साथ विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर नितिन ने रसोई में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर हमला कर दिया। हमले में मदन राणा गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मदन राणा को 108 एंबुलेंस की मदद से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, अस्पताल में उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नितिन राणा नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से ही आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस संबंध में एसपी सिटी शेखर चंद्र सुयाल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here








Most Popular