देहरादून। उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, पारंपरिक रीति-रिवाजों और पहाड़ी खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से देवभूमि युवा संगठन की ओर से 18 नवंबर को देहरादून में भव्य इगास महोत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव में सुप्रसिद्ध लोकगायक एवं वैदिक जागर सम्राट मंगलेश डंगवाल अपनी शानदार लोकगीतों की प्रस्तुतियों से सांस्कृतिक संध्या में समां बांधेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन बुधवार, 18 नवंबर 2026 को दोपहर 1 बजे से रात 10 बजे तक THDC ग्राउंड, टिहरी नगर, दून यूनिवर्सिटी रोड, देहरादून में होगा।

महोत्सव में उत्तराखंड की पारंपरिक संस्कृति और ग्रामीण खेलों को विशेष स्थान दिया गया है। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षणों में रस्साकशी प्रतियोगिता और पारंपरिक भैला खेल शामिल रहेंगे। रस्साकशी प्रतियोगिता के लिए सीमित टीमों का पंजीकरण किया जाएगा।
इसके साथ ही पहाड़ की लोकसंस्कृति, लोकगीतों और संगीत परंपराओं को समर्पित विशेष पहाड़ी संगीत संध्या का आयोजन होगा, जिसमें लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। लोकगायक मंगलेश डंगवाल की प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगी।




