8.9 C
Dehradun
Monday, January 12, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडकोटद्वार में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार...

कोटद्वार में पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर लगे आरोप

कोटद्वार: उत्तराखंड में हाल ही में हुए पेपर लीक मामले के विरोध में आज कोटद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। कोटद्वार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और नकल माफिया हाकम सिंह रावत का पुतला फूंका।

यह विरोध उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए पेपर लीक के खिलाफ था, जिसने राज्य के लाखों बेरोजगार युवाओं के भविष्य पर सवालिया निशान लगा दिया है।

प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विनोद डबराल ने कहा कि उत्तराखंड में पेपर लीक की घटनाएँ आम हो गई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हर परीक्षा से पहले पेपर लीक की खबरें आती हैं, लेकिन भाजपा सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती।

डबराल ने कहा, “सरकार की नाक के नीचे नकल माफिया फल-फूल रहे हैं, और उन पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। यह युवाओं के साथ घोर अन्याय है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ही सख्त कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेगी।

विनोद डबराल

डबराल ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि 2022 में एक लाख नौकरियाँ देने का वादा करने वाली सरकार आज पेपर लीक जैसे गंभीर मामलों पर चुप्पी साधे हुए है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाकम सिंह जैसे नकल माफियाओं को भाजपा के शीर्ष नेताओं का संरक्षण प्राप्त है।

यही वजह है कि वे बार-बार पकड़े जाने के बावजूद खुलेआम घूम रहे हैं। डबराल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस्तीफ़े की मांग करते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की।

विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस नेत्री रंजना रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, ज्योति, बलबीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष देवेंद्र नैथानी, शिक्षा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह पयाल, दलीप सिंह रावत, कैप्टन शैलेंद्र सिंह, प्रवेश राणा, भारत सिंह नेगी, नरेंद्र सिंह नेगी, चंद्रमोहन रावत, जयदेव भट्ट, महावीर नेगी और कुलवंत पुंडीर सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular