HomeUttarakhandHaldwaniएक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मनाया 7 वां स्थापना दिवस, सुन्दरकांड...

एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने मनाया 7 वां स्थापना दिवस, सुन्दरकांड पाठ का किया आयोजन

हल्द्वानी: एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू संरक्षक रुपेन्द्र नागर के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से संस्था के सातवें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी प्राचीन श्री राम मन्दिर में संगीतमय सुन्दरकांड पाठ का आयोजन कर प्रसाद वितरण कर संस्था का सातवाँ स्थापना दिवस मनाया।

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था मार्गदर्शक खेमराज साहू संरक्षक हरीश चन्द पाण्डेय ने संयुक्त रूप से कहा की जिस दिन से एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था की स्थापना हुई है उस दिन से ही संस्था समाजहित एवं भारतहित में लगातार कार्य कर रही है क्योंकि सुख समृद्धि एवं शांति से परिपूर्ण जीवन के लिए सदाचारी होना ही पहली शर्त है जो उत्कृष्ट विचारों के बिना संभव नहीं है हमें यह दुर्लभ मानव जीवन किसी भी कीमत पर निरर्थक और उद्देश्यहीन नहीं जाने देना चाहिए लोकमंगल की कामना ही हमारे जीवन का उद्देश्य होना चाहिए।

संस्था के स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर संगीतमय सुंदरकांड पाठ का प्राचीन श्री राम मन्दिर के पंडित विवेक शर्मा जी सहित उनकी टीम ने किया इस दौरान शुभकामनाएं देने में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हर्बोला, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा नेता शंकर कोरंगा, कांग्रेस युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त कुमार साहू, कांग्रेस युवा प्रदेश महामंत्री राधा आर्या, भाजपा महिला प्रदेश प्रवक्ता कल्पना बोरा, भाजपा महिला जिला अध्यक्ष अलका जीना, भाजपा महिला नगर अध्यक्ष राशि जैन, भाजपा युवा जिला महामंत्री कनिष्ठ ढींगरा, भाजपा पूर्व नगर अध्यक्ष विजय मनराल, भाजपा नेता मनीष पाल,रविंद्र बाली आदि लोग उपस्थित है।

इस दौरान संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन करने में संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, संरक्षक हरीश चन्द्र पाण्डेय, रुपेन्द्र नागर उपाध्यक्षलोकेश कुमार साहू, महामंत्री चिरौंजी लाल, सचिव नन्दकिशोर आर्या, कोषाध्यक्ष बलराम हालदार, योगा प्रभारी धर्मा कुमारी बिष्ट, मीडिया प्रभारी मुकेश सरकार, मार्गदर्शक विपिन चन्द पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments