Thursday, March 23, 2023
Google search engine
HomeSportsHockey: भारत ने लगाई Tokyo Olympics मे जीत की हैट्रिक, जापान को...

Hockey: भारत ने लगाई Tokyo Olympics मे जीत की हैट्रिक, जापान को 5-3 से हराया

यूके24×7 न्यूज ब्यूरो। टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर चुकी भारतीय हॉकी टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। शुक्रवार को भारत ने मेजबान जापान (India beat Japan) को 5-3 से हरा दिया। भारत के लिए सिमरनजीत सिंह, शमशेर सिंह और नीलकांता शर्मा ने 1-1 गोल किया. वहीं गुरजंत सिंह ने 2 गोल दागे, जापान की ओर से टनाका, वतनाबे और मुराटा कजूमा ने गोल किया।

भारत की लगातार तीसरी जीत है ऑस्ट्रेलिया से हार झेलने के बाद भारतीय टीम ने स्पेन, अर्जेंटीना के बाद अब जापान को भी हरा दिया है। भारत की ओर से पहला गोल 13वें मिन में हरमनप्रीत सिंह ने किया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर पर जापानी गोलकीपर टाकाशी योशीकावा को छकाया. पहले क्वार्टर में एक ही गोल हुआ। इसके बाद दूसरा क्वार्टर शुरू होते ही भारत ने दूसरा गोल दाग दिया। सिमरनजीत सिंह और गुरजंत सिंह की जोड़ी ने मिलकर भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

इस खबर को भी जरूर पढ़े
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments