10.4 C
Dehradun
Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनैनीताल: ग्राम कौल में सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा राशन नहीं दिए जाने...

नैनीताल: ग्राम कौल में सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा राशन नहीं दिए जाने के संबंध में ग्रामीणों ने SDM को ज्ञापन सोपा

नैनीताल: भीमताल के विकासखंड धारी के ग्राम कौल की आंगनबाड़ी समूह, महिला संगठन, युवक मंगल दल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान व कौल के सभी गणमान्य व्यक्तियों तहसील धारी के एसडीएम के.एन. गोस्वामी को सस्ता गल्ला विक्रेता द्वारा 2 महीने से राशन नहीं दिए जाने के संबंध में को ज्ञापन सोपा।

कंट्रोल की दुकान चलाने वाले सस्ता गला विक्रेता द्वारा राशन वितरण में कई तरह की मनमानी की जाती है तथा अपने मनमाने ढंग से राशन वितरित किया जाता है। कभी-कभी राशन होने पर भी नहीं दिया जाता। दूर दराज से आने वाली महिलाओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है।

इसी संदर्भ में एसडीएम धारी के.एन. गोस्वामी द्वारा खाद्य पूर्ति अधिकारी से तुरंत बात की और कहा कि इस तरह की शिकायतें आ रही हैं और उन्हें निर्देशित किया कि तुरंत इस संबंध में संज्ञान लेकर कार्यवाही करें। एसडीएम साहब के हस्तक्षेप के बाद दूसरे दिन ही सभी को राशन वितरित कर दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular