उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव से ऐन पहले भाजपा को एक महीने के भीतर दूसरा बड़ा झटका लगा है| राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार माया कोश्यारी ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर ली है| भाजपा के महिला मोर्चा की दो बार प्रमुख रहने वाली माया कोश्यारी ने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया| पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने माया को कांग्रेस पार्टी में शामिल करवाया|यह भी बताया गया है कि माया के साथ 6 अन्य पदाधिकारियों ने भी कांग्रेस जॉइन की|एक तरफ जब बीजेपी बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी करने की तैयारी में है, वहीं यह बड़ी खबर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है| असल में भगत सिंह कोश्यारी वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के राजनीतिक गुरु भी माने जाते हैं| यही नहीं, उत्तराखंड चुनाव 2022 को लेकर वह प्रत्याशियों के चयन से लेकर पार्टी की रणनीति जैसे मामलों में भी सक्रिय रहे हैं|इन हालात में उनके कुनबे की माया का कांग्रेस में शामिल होना भाजपा के लिए एक महीने के भीतर एक बड़ा झटका माना जा रहा है| माया कोश्यारी के साथ कांग्रेस में कम से कम छह भाजपाई पदाधिकारी भी शामिल हुए|हालांकि एजेंसी ने उनके नाम नहीं बताए, लेकिन एक खबर के मुताबिक माया के साथ कांग्रेस में शामिल होने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व महामंत्री दीपा बोरा, मंत्री सुमन बोरा व कार्यकारिणी सदस्य किरन बिष्ट के नाम शुमार हैं|गौरतलब है कि एक महीने के भीतर भाजपा के लिए यह दूसरा बड़ा झटका है क्योंकि इससे पहले भाजपा से निष्कासित हरक सिंह रावत ने कांग्रेस का दामन थामा था|माया के कांग्रेस जॉइन करने के मौके पर लालकुआं सीट से चुनाव लड़ रहे हरीश रावत ने कहा कि लोग भाजपा से त्रस्त हो चुके हैं और परिवर्तन के लिए हुंकार भर चुके हैं|
पूर्व CM भगत सिंह कोश्यारी की रिश्तेदार माया हुईं कांग्रेस में शामिल
RELATED ARTICLES