21.9 C
Dehradun
Friday, February 13, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडचमोली की प्रियंका नेगी बनीं सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान, महज...

चमोली की प्रियंका नेगी बनीं सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान, महज 21 साल में संभाली जिम्मेदारी

चमोली: गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत आने वाले आदर्श ग्राम सारकोट ने इतिहास रच दिया है। यहां की 21 वर्षीय प्रियंका नेगी सबसे कम उम्र की ग्राम प्रधान चुनी गई हैं। कम उम्र में यह बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रियंका ने पूरे क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं।

प्रियंका नेगी ने राजनीति शास्त्र में स्नातक (Graduation in Political Science) की पढ़ाई पूरी की है। उन्हें ग्राम पंचायत के विकास और पारदर्शिता को लेकर नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है।

उनके पिता राजेंद्र नेगी पहले भी दो बार ग्राम सभा सारकोट के प्रधान रह चुके हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक कार्यों की समझ और मार्गदर्शन की अच्छी परंपरा मिली है।

गौरतलब है कि सारकोट गांव को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोद लिया हुआ है, जिससे यहां के विकास कार्यों की निगरानी सीधे उच्च स्तर पर होती है। अब देखना होगा कि प्रियंका इस अवसर को किस तरह गाँव के विकास में बदलती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular