20.4 C
Dehradun
Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडटिहरी: गुलर के पास THAR वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रात के...

टिहरी: गुलर के पास THAR वाहन हुई दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने रात के अंधेरे में चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

टिहरी: दिनांक 07 जून 2025 को प्रातः लगभग 03:47 बजे पुलिस चौकी व्यासी के माध्यम से SDRF टीम को सूचना प्राप्त हुई कि गुलर के समीप एक वाहन (थार A/F) अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गदेरे में गिर गया है, जिसमें दो व्यक्ति सवार हैं।

सूचना प्राप्त होते ही SDRF पोस्ट व्यासी से उपनिरीक्षक रविंद्र सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

यह भी पढ़े👉 भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) की ओर से “मानक संवाद” कार्यक्रम के ज़रिए उद्योग जगत के साथ की महत्त्वपूर्ण पहल read more..

घटनास्थल पर पहुँचने के उपरांत SDRF टीम द्वारा त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम द्वारा रात के घनघोर अंधेरे व विषम परिस्थितियों के चलते दुर्घटनाग्रस्त वाहन तक पहुंच बनाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों- एक महिला और एक पुरुष – को स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित मुख्य मार्ग तक पहुँचाया। जिसके उपरांत दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का विवरण: 

1. श्री दक्ष सलूजा, उम्र 30 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)

2. हीना सलूजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी कैथल (हरियाणा)

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular