9 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा का किया जाएगा...

उत्तराखंड में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर तिरंगा यात्रा का किया जाएगा आयोजन, भारत मेरी शान है, तिरंगा मेरी जान’ है का दिया नारा

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी जनपद एवं विकासखंड स्तर पर तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं विभागीय अधिकारी अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे।

इसके अलावा तिरंगा यात्रा में विधायक एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की जाएगी। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर मुख्य शिक्षा अधिकारियों एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा, आज निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा में आसपास के विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं, शिक्षक एवं कर्मचारी व जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी प्रतिभाग करेंगे।

गणतंत्र दिवस हमारे देश का त्यौहार है। हम सबको मिलकर यह त्यौहार मनाना चाहिए। गणतंत्र दिवस का दिन बहुत बड़ा है, इस उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा निकाली गई है। उन्होंने कहा कि ‘मैं सभी लोगों से आह्वान करता हूं कि भारत मेरी शान है और तिरंगा मेरी जान है के नारे के साथ यह महापर्व मनाएं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular