21.7 C
Dehradun
Saturday, February 21, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडप्रदेश में आज मौसम ने ली करवट, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से...

प्रदेश में आज मौसम ने ली करवट, गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से बढ़ी ठिठुरन

आज तड़के 31 जनवरी को अचानक मौसम का मिजाज बदला और चारधाम समेत प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। कुछ इलाके तो ऐसे है। जहां सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी के बाद न सिर्फ पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिले,बल्कि किसानों और बागवानों की खुशी भी देखने लायक थी।  बारिश और बर्फबारी नहीं होने कारण किसानों की फसल भी बर्बाद हो रही थीं।

राजधानी देहरादून समेत पहाड़ों की रानी मसूरी, धनोल्टी और कैम्पटीफॉल में सुबह की शुरूआत तो हल्की धूप से हुई थी। लेकिन उसके बाद ही इन क्षेत्रों में बादल छाने लगे हैं। ठंडी हवाएं चलने से सभी स्थानों पर तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना जताई है। तापमान की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने के आसार हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular