9 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeमनोरंजनगिरफ्तार होने के बाद भड़के KRK, घसीटा Salman Khan का नाम, लगाए...

गिरफ्तार होने के बाद भड़के KRK, घसीटा Salman Khan का नाम, लगाए गंभीर आरोप

KRK Blames Salman Khan: कमाल आर खान (KRK) अक्सर गलत कारणों से चर्चा में रहे हैं। उन्होने कई फिल्मी सितारों पर विवादित बयान देकर उनके साथ-साथ उनके फैंस को नाराज किया है। वे अब ‘एक्स’ प्लेटफॉर्म पर आए और बताया कि उन्हें मुंबई पुलिस ने 2016 के केस में कल  गिरफ्तार किया था। उन्होंने जोर देकर कहा, अगर वे जेल या पुलिस स्टेशन में मर जाते हैं, तो वह हत्या होगी।

यह भी पढ़े: Fake GST Invoice: कहीं आपका जीएसटी बिल फर्जी तो नहीं, न बनें बेवकूफ

कमाल आर खान (KRK) ने अपने बयान में खुलासा किया कि पुलिस ने उन्हें तब गिरफ्तार किया था, जब वे दुबई जा रहे थे। वे लिखते हैं, ‘मैं बीते एक साल से मुंबई में हूं। मैं समय-समय पर कोर्ट में हाजिर होता हू। आज मैं नया साल मनाने के लिए दुबई जा रहा था, लेकिन मुंबई पुलिस ने मुझे एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उन्हें 2016 के मामले में मेरी तलाश है।

Join whatsapp Group for news update (click)

कमाल आर खान आगे सलमान खान का जिक्र करते हुए लिखते हैं, ‘सलमान खान कह रहे हैं कि मेरी वजह से ‘टाइगर 3′ फ्लॉप हुई है। अगर मैं पुलिस स्टेशन या जेल में किसी भी हालात में मारा जाता हूं, तो आप सबको इसे हत्या मानना होगा। आप सभी जानते हैं कि कौन इसके लिए जिम्मेदार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular