26.3 C
Dehradun
Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeNational Newsचलती ट्रेन में महिला यात्री से शराबी ने की छेड़छाड़, बचने के...

चलती ट्रेन में महिला यात्री से शराबी ने की छेड़छाड़, बचने के लिए महिला चलती ट्रेन से कूदी

Uk24x7 न्यूज। चलती ट्रेन में एक महिला छेड़छाड़ करने वाले आरोपित से बचने के लिए महिला चलती ट्रेन से कुद गई। इससे महिला के सिर में गंभीर चोट आई है। महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिविल अस्पताल में भर्ती झांसी निवासी एक महिला विदिशा अपने मायके गई थी। गुरुवार को महिला भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी से झांसी जा रही थी। शाम करीब 5:30 बजे ट्रेन बीना स्टेशन से जैसे ही झांसी के लिए रवाना हुई एक शराब ट्रेन में महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। महिला ने आरोपित को डराते हुए दूर रहने को कहा, बावजूद इसके वह महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। पूरा कोच खाली होने के कारण महिला बुरी तरह से डर गई और आरोपित से खुद को बचाने के लिए महिला झांसी रेलवे गेट के पास चलती ट्रेन से कूद गई। महिला को ट्रेन से गिरते देख आसपास के लोग मदद करने पहुंच गए। महिला को 108 की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट आने के कारण महिला को इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां महिला का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना लगते ही जीआपी ने अस्पताल पहुंचकर महिला के बयान दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

Advertisement

भोपाल-ग्वालियर इंटरसिटी एक्सप्रेस बीना से गुना होते हुए ग्वालियर जाती है। लेकिन गुना ट्रैक पर पानी भरने के कारण यात्री ट्रेनों को बीना-झांसी ट्रैक से चलाया जा रहा है। ट्रेन में ज्यादातर यात्री अशोकनगर, गुना, शिवपुरी के थे। ट्रेन का रूट डायवर्ड होने की सूचना मिलने पर बीना स्टेशन पर ज्यादातर यात्री ट्रेन से उतर गए। इसके चलते ट्रेन खाली हो गई। महिला जिस कोच में बैठी थी वह भी पूरा खाली था। इसके फायदा उठाकर आरोपित महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। अपनी आबरु बचाने के महिला ने ट्रेन से कूद गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular