23.4 C
Dehradun
Sunday, February 15, 2026
Google search engine
Homeउत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस...

ब्रेकिंग न्यूज़: देहरादून गैंगस्टर विक्रम हत्याकांड में बड़ा खुलासा, दो आरोपी बनारस से गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी देहरादून में हुए चर्चित गैंगस्टर विक्रम शर्मा हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो दिन की लगातार छापेमारी और तकनीकी सर्विलांस के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को उत्तर प्रदेश के बनारस (वाराणसी) से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीसरे आरोपी की तलाश में नोएडा समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। यह सनसनीखेज वारदात शुक्रवार सुबह शहर के पॉश माने जाने वाले इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल में हुई थी।

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर विक्रम शर्मा रोज की तरह एनी टाइम फिटनेस जिम में वर्कआउट करने पहुंचा था। सुबह करीब 10 बजकर 10 मिनट पर जैसे ही वह जिम से बाहर निकला और सीढ़ियों की ओर बढ़ा, दो हमलावरों ने उसके सिर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे मैक्स अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। जांच में सामने आया कि कुल तीन बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे।

बाइक चालक बाहर इंतजार करता रहा, जबकि दो हमलावर पैदल मॉल के अंदर गए और वारदात को अंजाम दिया। गोली मारने के बाद आरोपी कुछ दूरी तक पैदल भागे और फिर काले रंग की बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। गढ़वाल रेंज के आईजी राजीव स्वरूप ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं। खास बात यह रही कि शूटरों ने अपना चेहरा नहीं ढका था, जबकि बाइक चालक हेलमेट पहने हुए था। इससे पुलिस को उनकी पहचान करने में मदद मिली।

पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में बागबेड़ा निवासी विशाल और जुगसलाई निवासी आशुतोष शामिल हैं। दोनों से पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या के पीछे की साजिश, फंडिंग और संभावित आपराधिक नेटवर्क का खुलासा हो सके। तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नोएडा और अन्य स्थानों पर टीमें भेजी गई हैं। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या यह हत्या आपसी रंजिश, गैंगवार या किसी बड़े आपराधिक गठजोड़ का परिणाम है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular