9.8 C
Dehradun
Sunday, January 11, 2026
Google search engine
HomeखेलNational Games 2025: Pm Modi करेंगे आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज,...

National Games 2025: Pm Modi करेंगे आज 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, देशभर के 11 हजार खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

National Games 2025: आज उत्तराखंड में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम छह बजे राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में खेलों की शुरुआत करेंगे।

पीएम के सामने 35 टीमों के एथलीट परेड करेंगे। उत्तराखंड निवासी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन उन्हें मशाल सौंपेंगे। 14 फरवरी तक चलने वाले राष्ट्रीय खेलों में देशभर के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

खेलों के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.), केंद्रीय खेल मंत्री डॉ.मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से, खेल मंत्री रेखा आर्या, भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष डॉ.पीटी उषा भी मौजूद रहेंगी।

यह भी पढ़े👉 Business Ideas: कम पैसे लगाकर शुरू करें बिजनेस, होगी जबरदस्त कमाई, कुछ ही समय में बन जाएंगे अमीर

उत्तराखंड में पहली बार होने जा रहे राष्ट्रीय खेलों में मेजबान टीम से सबसे अधिक 1016 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। जबकि देश के सबसे छोटे संघ राज्यक्षेत्र लक्षद्वीप से मात्र दो खिलाड़ी राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा होंगे। खेलों में देश के 28 राज्य एवं विभिन्न केंद्र शासित प्रदेशों के 11340 खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। राष्ट्रीय खेलों में कई स्पर्धाएं रात में भी होंगी।

38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह में 25 हजार लोगों के शिरकत करने का अनुमान है। इनमें खिलाड़ियों और स्टाफ को मिलाकर ही करीब 16 हजार लोग रहेंगे। इनके अलावा तीन हजार के आसपास कलाकार हैं। इस दौरान बॉलीवुड गायक जुबिन नौटियाल, पवनदीप राजन, पांडवाज बैंड की प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण होंगे।

National Games 2025 महाराणा प्रताप स्टेडियम स्थित कार्यक्रम स्थल के बीच में 60 फीट ऊंची वीडियो वॉल बनी है, जिसके जरिए स्टेडियम के हर कोने से वीडियो शो देखा जा सकेगा। इसी वीडियो वॉल के चारों तरफ तीन लेवल का स्टेज तैयार है, जिस पर तीन हजार से अधिक कलाकार अपनी-अपनी प्रस्तुतियां देंगे। करीब 15 सौ लाइटों की मदद से भव्य लाइट शो होगा। उसके बाद आतिशबाजी शो से समारोह की रात को रंगों से भरा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular