HomeUttarakhandकांडा पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने कहा विकास चाहिए तो फिर से...

कांडा पहुंचे सीएम पुष्कर धामी ने कहा विकास चाहिए तो फिर से डबल इंजन सरकार बनाओ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ के अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। सरकार बनने पर हर क्षेत्र में महिलाओं की सहभागिता बढ़ाई जाएगी। उनके हुनर को निखारा जाएगा।यहां कांडा के सिमकूना में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में फिर विकास चाहिए तो फिर से डबल इंजन सरकार बनाओ। भाजपा प्रत्याशी सुरेश गढ़िया के समर्थन में पहुंचे सीएम ने कहा कि सरकार ने पांच साल में ऐतिहासिक कार्य किए हैं।केंद्र सरकार ने अटल आयुष्मान योजना लागू कर गरीबों को पांच लाख तक का इलाज मुफ्त कराने की व्यवस्था की है। अब तक प्रदेश में लाखों लोग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर घर नल योजना से लोगों को एक रुपये में पानी का संयोजन दिया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने वन रेंक वन पेंशन लागू कर पूर्व सैनिकों की दशकों पुरानी मांग पूरी की है। सैनिकों को सम्मान भाजपा ही दे सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश को खुले में शौच से मुक्त कर दिया है। हर घर को शौचालय बनाने के लिए रकम उपलब्ध कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments