Thursday, March 23, 2023
Google search engine
HomeNational Newsपंजाब में कांग्रेस को लीड कौन करेगा! राहुल गांधी ने दिया जवाब

पंजाब में कांग्रेस को लीड कौन करेगा! राहुल गांधी ने दिया जवाब

पंजाब विधान सभा चुनाव में प्रचार के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी गुरुवार को पंजाब दौरे पर पहुंचे|इस दौरान जालंधर से उन्होंने एक वर्चुअल रैली ‘पंजाब फतह’ को संबोधित किया| इस दौरान राहुल गांधी ने पार्टी के उम्मीदवारों के साथ अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे और मत्था टेका| निर्वाचन आयोग द्वारा आठ जनवरी को चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद पंजाब की ये उनकी पहली यात्रा थी|

पंजाब फतह वर्चुअल रैली को किया संबोधित

जानकारी के अनुसार, पंजाब में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करते हुए राहुल गांधी ने जालंधर के मीठापुर में एक डिजिटल रैली को संबोधित किया|वर्चुअल रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब में आपको कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा दिखाई देगी|आप सबने देश को 10 साल के लिए प्रधानमंत्री दिया ,मनमोहन सिंह सिर्फ एक व्यक्ति नही एक सोच हैं|उन्होंने कहा कि पंजाब का चुनाव सिर्फ चुनाव नहीं है ये पंजाब के भविष्य का सवाल है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments