13 C
Dehradun
Tuesday, February 17, 2026
Google search engine
Homeदेशजम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, विनय प्रधान बने प्रभारी

जम्मू कश्मीर में चुनाव लड़ेगा रालोद, विनय प्रधान बने प्रभारी

राष्ट्रीय लोकदल जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव (assembly elections) लड़ेगा। 23 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। विनय प्रधान को चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

जम्मू कश्मीर में तीन चरण में चुनाव होंगे। 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को मतदान होगा। जम्मू की 43 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ रही है, जबकि कश्मीर की 47 सीटों में से करीब 20 सीटों पर रालोद चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में होने वाले चुनाव के लिए रालोद ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। विनय प्रधान पहले भी जम्मू कश्मीर की कमान संभाल चुके हैं। उनके अनुभव का फायदा उठाने के लिए रालोद ने जम्मू कश्मीर का प्रभारी बनाया है।

बुर्का पहन प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, पुलिस ले गई ससुराल!

साथ ही रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने इस चुनाव में 23 स्टार प्रचारकों को सूची मुख्य चुनाव आयोग को भेजी है, जिसमें विनय प्रधान भी शामिल हैं। इस सूची में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान के अलावा आरएलडी के सभी विधायक और एमएलसी भी शामिल किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular