Homeउत्तराखंडदेहरादून में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार; गुरुवार से बदलेगा मौसम

देहरादून में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार; गुरुवार से बदलेगा मौसम

देहरादून। दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार को मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और आगामी गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना है।

सुबह और शाम ठंडक

दिन में पारे में भी लगातार वृद्धि होने लगी है। जबकि, सुबह-शाम ठंडक बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार को ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने और गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा के आसार हैं।

अल्मोड़ा में धूप निकलने से मौसम सुहाना

अल्मोड़ा जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में सुबह- शाम ठंड बरकरार है। वहीं दिन में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना है। मंगलवार को दिन भर मध्यम हवा के साथ धूप खिली रही। पिछले दिनों वर्षा के बाद इधर अब धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

दिन चढ़ने के साथ कोहरा भी हो गया साफ

मंगलवार की सुबह घाटी वाले क्षेत्रों में आंशिक तौर पर कोहरा छाया रहा। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही कोहरा साफ हो गया। मौसम साफ होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोग भी बाजार पहुंचे। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में उत्पादित वस्तुओं को बाजार में बेचा। वहीं आवश्यक सामान की खरीदारी की। इससे बाजार में दिन भर रौनक बनी रही। मंगलवार को अधिकतम तापमान 26.05 व न्यूनतम तापमान 9.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular