20.7 C
Dehradun
Sunday, February 22, 2026
Google search engine
Homeदेहरादूनदेहरादून: DBS (PG)​ कॉलेज के एस.डब्ल्यू. कैडेट्स ने 'नयी रोशनी योजना' पर वेबिनार...

देहरादून: DBS (PG)​ कॉलेज के एस.डब्ल्यू. कैडेट्स ने ‘नयी रोशनी योजना’ पर वेबिनार का सफल आयोजन किया

देहरादून: डी.बी.एस. पी.जी. कॉलेज में एस.डब्ल्यू. कैडेट्स ने एक सफल वेबिनार का आयोजन किया, जिसका विषय ‘नयी रोशनी योजना’ था। यह आयोजन ए.एन.ओ. कैप्टन डॉ. महिमा श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में हुआ।

​वेबिनार में 40 से अधिक कैडेट्स और ए.एन.ओ. मैम ने हिस्सा लिया। एस.डब्ल्यू. सीनियर कैडेट्स ने स्लाइड्स की मदद से इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ‘नयी रोशनी’ भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका मुख्य लक्ष्य अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को सशक्त बनाना है।

​कैडेट्स ने इस बात पर ज़ोर दिया कि यह योजना महिलाओं को शिक्षा, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व के अवसर प्रदान करती है, जिससे वे समाज में जागरूक और आत्मविश्वासी बन सकें। वेबिनार का उद्देश्य छात्राओं को इस योजना से अवगत कराना और महिला सशक्तिकरण का संदेश समाज में फैलाना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular