Wednesday, March 29, 2023
Google search engine
HomeUttarakhandUttarakhand Election: दोपहर तीन बजे तक पड़े 49.24 प्रतिशत वोट

Uttarakhand Election: दोपहर तीन बजे तक पड़े 49.24 प्रतिशत वोट

Uttarakhand Election

Uttarakhand Election Updates: मतदान सुबह आठ बजे से शाम के छह बजे तक चलेगा। चुनाव मैदान में उतरे 632 उम्मीदवारों का भविष्य करीब 82 लाख मतदाता तय करेंगे। दोहपर तीन बजे उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर कुल 49.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। रुद्रप्रयाग जनपद में केदारनाथ विधानसभा में जग्गी-बगवान में ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया है। यहां चिलौण्ड में अभी तक सिर्फ एक वोट पड़ा है।

https://uk24x7news.com/want-business-but-do-not-have-money-this-scheme-giving-loan-up-to-rs-10-lakh-without-guarantee/

Uttarakhand Election

मुख्य सचिव डॉ. एस॰एस॰ संधु ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कांग्रेस प्रत्याशी अनुकीर्ति गुसाईं ने डेरियाखाल पोलिंग बूथ में मतदान किया। मतदान केंद्रों पर भी अब भीड़ बढ़ती जा रही है। लोग बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान करने के लिए पहुंच रहे हैं।  

भीमताल विधानसभा अन्तर्गत जोन तीन ओखलकांडा के बूथ संख्या 47 में पीओ-3 नवीन चंद्र जोशी को हार्ट अटैक आया।  मौके के लिए 108 रवाना कर दी गई है। क्योंकि उक्त बूथ चार किमी से अधिक पैदल है। इसलिए उन्हें डोली से लाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments