उत्तराखंड: प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का दौर शुरू हो चुका है और कड़ाके की ठंड भी स्थानीय लोगों व यात्रियों के लिए मुश्किल का कारण बन रही है। बद्रीनाथ धाम में इस मौसम की पहली बर्फबारी के साथ ही पिथौरागढ़ और चीन बॉर्डर से लगे सीमांत इलाकों में बर्फ गिरी है। पहले बद्रीनाथ के पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ गिर रही थी, लेकिन बुधवार को पहली बार धाम में बर्फबारी हुई।

इससे यहां कड़ाके की ठंड का आलम शुरू हो गया, तो वहीं श्रद्धालुओं के लिए कुछ इंतज़ाम किए जा रहे हैं। नगर पंचायत ने यहां कई स्थानों पर अलावों की व्यवस्था की है। चूंकि चार धाम यात्रा में कुछ ही दिन शेष हैं इसलिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती हुई देखी जा रही है। केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री के कपाट जहां 5 नवंबर को बंद होंगे, वहीं बद्रीनाथ के 20 को।
- बड़ी खबर: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, अधिसूचना जारी, जानिए कब होगी वोटिंग
- देहरादून: तीन थानाध्यक्ष सहित 8 दारोगाओं के ट्रांसफर!
- सीएम Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से नियमित योग अपनाने का किया आह्वान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, 19 से 21 जून तक रहेंगी, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
- International Olympic Day पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : रेखा आर्या