Lic: देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (Lic) अपने ग्राहकों को निवेश के लिए कई शानदार पॉलिसी उपलब्ध कराती है। LIC के पास हर उम्र के लोगों के लिए पॉलिसी उपलब्ध है LIC of India की कई ऐसी स्कीम हैं, जिसमें आप निवेश करके मोटा पैसा जमा कर सकते हैं।
ऐसी ही एक स्कीम है जीवन शिरोमणि योजना (LIC Jeevan Shiromani Plan)। इसे LIC ने 2017 में शुरू किया था। इसमें आप चार साल के लिए निवेश करके एक करोड़ रुपये का फंड जमा कर सकते हैं।
LIC की जीवन शिरोमणि स्कीम एक नॉन-लिंक्ड प्लान है. यह एक लिमिटेड प्रीमियम भुगतान मनी बैक बीमा स्कीम है। इसमें पॉलिसी लेने वाले को एक करोड़ रुपये की सम एश्योर्ड की गारंटी दी जाती है। इस स्कीम में आपको बचत के साथ सुरक्षा भी मिलेगी। इस पॉलिसी को खास तौर पर हाई नेटवर्थ वाले लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।इस स्कीम को कम से कम एक करोड़ रुपये के बेसिक सम एश्योर्ड के साथ लेना होता है।
LIC Calculator के मुताबिक 29 साल का कोई व्यक्ति अगर 20 साल के लिए यह पॉलिसी लेता है तो उसे पहले साल हर महीना टैक्स टैक्स सहित त 61,438 रुपये का प्रीमियम भरना होगा। वहीं, दूसरे साल से व्यक्ति को हर महीना 60,114.82 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। मेच्योरिटी पर आपको 1,34,50,000 रुपये मिलेंगे।
इस स्कीम में पॉलिसी होल्डर्स को सरवाइवल बेनिफिट भी मिलता है। इसके अलावा पॉलिसी टर्म के दौरान पॉलिसी होल्डर की मौत होने पर एक निश्चित सम-इंश्योर्ड नॉमिनी को मिल जाता है। अगर पॉलिसी होल्डर की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को एक तय सीमा के बाद राशि का भुगतान किया जाता है। पॉलिसी के मैच्योर होने के बाद नॉमिनी को एकमुश्त राशि भी दी जाती है।
देहरादून: राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने पंचायत चुनावों को लेकर विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। राज्यभर में पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे, जिसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान होगा। कुल मिलाकर इस बार 74,499 ग्राम प्रधान, 55,600 ग्राम पंचायत सदस्य, 2,974 क्षेत्र पंचायत सदस्य, और 358 जिला पंचायत सदस्य चुने जाएंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, 23 जून को जिला निर्वाचन अधिकारी विस्तृत अधिसूचना जारी करेंगे। इसके बाद 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र दाखिल किए… Read more: बड़ी खबर: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, अधिसूचना जारी, जानिए कब होगी वोटिंग
देहरादून: तीन थानाध्यक्ष सहित 8 दारोगाओं के ट्रांसफर हुऐ। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड के आदेशानुसार जनपद में उ०नि० से निरीक्षक स्तर पर पद्दोन्नत हुए निरीक्षकों के स्थानांतरण अन्यत्र जनपदों में होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा थानों में नियुक्त उक्त पदोन्नत निरीक्षकों को संबंधित थानो से हटाते हुए आचार संहिता से पूर्व आज जनहित/रिक्तियों के सापेक्ष निम्न उप निरीक्षकों के स्थानान्तरण उनके नाम के सम्मुख अंकित स्थानों पर किये गये। 1- उ0नि0 संदीप कुमार, थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन से एसओजी शाखा देहरादून 2- उ0नि0 मोहन सिंह, थानाध्यक्ष प्रेमनगर से थानाध्यक्ष क्लेमेंटाउन 3- उ0नि0 गिरीश नेगी,… Read more: देहरादून: तीन थानाध्यक्ष सहित 8 दारोगाओं के ट्रांसफर!
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास परिसर में गुरुवार को योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ इस अवसर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को योग को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आंतरिक शांति और आत्मबोध की एक प्रक्रिया है। यह हमारे मन को स्थिर कर चेतना की गहराइयों तक पहुँचाने का माध्यम है। उन्होंने भारतीय संस्कृति की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा। यह भी पढ़े 👉 राष्ट्रपति… Read more: सीएम Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से नियमित योग अपनाने का किया आह्वान
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उत्तराखंड दौरे पर रहेंगी। उनका देहरादून का तीन दिवसीय कार्यक्रम है। राष्ट्रपति आज देहरादून पहुंचेंगी। 21 जून तक रहेंगी, इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शामिल होंगी जहां वह विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगी। खास बात यह है कि 20 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन भी है। उनका मुख्य कार्यक्रम देहरादून के राष्ट्रपति भवन आशियाना में है। राजपुर रोड स्थित राष्ट्रपति आशियाना आम जनता के लिए खुल जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसका उद्घाटन करेंगी। इसके अलावा वह योग दिवस के कार्यक्रम में भी शामिल हो… Read more: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, 19 से 21 जून तक रहेंगी, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
देहरादून, 23 जून को International Olympic Day के उपलक्ष में प्रदेश के सभी 13 जनपदों में खेल आयोजन किए जा रहे हैं। खेल विभाग ने इसका कार्यक्रम तैयार करके सभी जनपदों को निर्देश जारी कर दिए हैं। खेल मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि सभी जनपदों में 19 जून को एक जन रैली के जरिए इसकी शुरुआत होगी। इसके बाद उत्तरांचल ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से 20 से 23 जून तक सभी जनपदों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होगी। यह भी पढ़े👉 नंदा राजजात यात्रा को लेकर सीएम धामी ने दूरसंचार की व्यवस्थाओं के साथ… Read more: International Olympic Day पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : रेखा आर्या