9 C
Dehradun
Friday, January 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडBig Breaking: दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज़ रफ्तार वाहन, डेढ़ साल...

Big Breaking: दीवार तोड़कर घर में घुसा तेज़ रफ्तार वाहन, डेढ़ साल की मासूम बच्ची की मौत, किशोर गंभीर घायल

तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गई।

सेलाकुई थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में बृहस्पतिवार को एक तेज रफ्तार वाहन दीवार तोड़कर घर में घुस गया। वाहन ने डेढ़ वर्षीय बच्ची ताशी गुप्ता और वेदांश (16) को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे उपचार के लिए परिजन धूलकोट स्थित ग्राफिक एरा अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किशोर को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। जीप चालक स्थानीय भाजपा नेता का भतीजा बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार देर शाम को एक तेज रफ्तार वाहन सेलाकुई से बहादुरपुर की ओर आ रहा था। इस दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया जो एक दुकान के सामने की दीवार तोड़ते हुए घर में घुस गया। इस दौरान एक बच्ची और किशोर वाहन की चपेट में आ गए।

दुर्घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। किशोर को भी कुछ चोटें आईं। परिजन घायल बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंचे। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। वाहन को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

आरोपी चालक फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। मृतका के पिता इंजीनियर हैं और वह अपने पिता की इकलौती संतान है।

जानकारी के मुताबिक वाहन का एक्सल टूटने से हादसा होना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इसका पता चल पाएगा।

पुलिस दुर्घटना का कारण वाहन के आगे जानवर का आना बता रही है। वाहन लक्खनवाला निवासी युवक चला रहा था। पीड़ित पक्ष से शिकायत मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular