नई दिल्ली/देहरादून: भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले करोड़ों रेल यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ी खबर है। अगर आप भी अक्सर ट्रेन में सफर करते हैं, तो अब आपको अपनी टिकट को लेकर अधिक सावधान रहना होगा। रेलवे ने बिना टिकट सफर करने वाले और यात्रा के नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों के खिलाफ अपना रुख बेहद सख्त कर दिया है।
रेलवे द्वारा जारी नए आदेश के मुताबिक, अब बिना टिकट या तय दूरी से ज्यादा सफर करने पर लगने वाले न्यूनतम (Minimum) जुर्माने की राशि को ₹250 से बढ़ाकर सीधे ₹500 कर दिया गया है। रेलवे का यह नया नियम देश भर में 20 जून 2026 से लागू हो चुका है।
ईस्ट कोस्ट रेलवे ने दी आधिकारिक जानकारी
इस नए नियम की आधिकारिक जानकारी ईस्ट कोस्ट रेलवे (East Coast Railway) ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर करके दी है। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस कदम से बिना टिकट यात्रा करने वाले प्रवृत्तियों पर लगाम लगेगी और वैध टिकट लेकर चलने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।
पकड़े जाने पर अब कितना लगेगा फटका?
नए नियमों के लागू होने के बाद, यदि कोई यात्री बिना वैध टिकट के ट्रेन में सफर करते हुए पकड़ा जाता है, या फिर अपनी टिकट में तय स्टेशन से आगे तक की दूरी का सफर करता है, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।
अब ऐसे मामलों में यात्री से निम्नलिखित शुल्क वसूला जाएगा:
-
वास्तविक किराया: (जहां से यात्रा शुरू की और जहां पकड़े गए)
-
एक्सेस चार्ज: (रेलवे का अतिरिक्त शुल्क)
-
न्यूनतम जुर्माना: ₹500 (जो पहले ₹250 था)
यानी अब कुल मिलाकर बिना टिकट सफर करने वालों की जेब पहले की तुलना में दोगुनी ढीली होने वाली है। रेलवे ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वे हमेशा उचित और वैध टिकट लेकर ही ट्रेन में सवार हों, ताकि किसी भी तरह की कानूनी या आर्थिक परेशानी से बचा जा सके।
