Homeउत्तराखंडटिहरी के तोता घाटी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार,...

टिहरी के तोता घाटी में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, राजस्थान का यात्री लापता, SDRF का रेस्क्यू जारी

टिहरी गढ़वाल/देवप्रयाग: उत्तराखंड के टिहरी जिले में ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोता घाटी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। केदारनाथ धाम के दर्शन कर राजस्थान लौट रहे यात्रियों की कार अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में मौजूद एक व्यक्ति वाहन समेत लापता हो गया, जबकि तीन अन्य यात्री बाल-बाल बच गए। पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें लापता व्यक्ति की तलाश में जुटी हैं।

शौच के लिए रुके थे यात्री, ढलान से लुढ़की कार जानकारी के अनुसार, राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के चार श्रद्धालु कार (RJ06CB-1949) से केदारनाथ यात्रा पूरी कर वापस लौट रहे थे। तोता घाटी के समीप सड़क किनारे वाहन रोककर तीन यात्री नीचे उतरे थे। उसी दौरान वाहन ढलान होने के कारण अचानक पीछे की ओर खिसकने लगा और देखते ही देखते 300 मीटर नीचे खाई में नदी की दिशा में जा गिरा।

खाई में गिरी कार में सवार थे वाहन स्वामी हादसे के समय कार स्वामी 46 वर्षीय देवी लाल वाहन के भीतर ही मौजूद थे, जो कार समेत नीचे जा गिरे। बाहर खड़े तीन अन्य यात्री—पंकज कुमार (31), ईश्वर तेली (25) और लखन शाह (17) सुरक्षित हैं।

खराब मौसम के बीच SDRF और पुलिस का सर्च अभियान हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। इलाके में भारी बारिश, घने कोहरे और बेहद दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के बीच देर रात तक खोजबीन की गई। सुरक्षा कारणों से रात में रोके गए इस अभियान को सुबह पुनः युद्धस्तर पर शुरू किया गया। राहत एवं बचाव दल खाई और नदी के आसपास लापता देवी लाल और वाहन की तलाश में जुटे हैं।

चंपावत: हुड्डी नदी के तेज बहाव में फंसे 3 ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर छीनीगोठ क्षेत्र में भी एसडीआरएफ की टीम ने तत्परता दिखाते हुए बड़ा हादसा टाला। यहां हुड्डी नदी में अचानक जलस्तर बढ़ने से पशुओं के लिए चारा लेने गए 3 ग्रामीण नदी के उस पार फंस गए थे। सूचना मिलते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची और तेज बहाव के बीच रस्सियों व सुरक्षा उपकरणों के जरिए तीनों ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular