द्वाराहाट। अल्मोड़ा जिले की द्वाराहाट तहसील में स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति की मांग जोर पकड़ने लगी है। भाजपा के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आशुतोष शाही ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर शासन से जल्द स्थायी रजिस्ट्रार की नियुक्ति कराने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया कि द्वाराहाट तहसील में स्थायी रजिस्ट्रार के अभाव में क्षेत्रवासियों को संपत्तियों के पंजीकरण, खरीद-फरोख्त तथा अन्य रजिस्ट्रेशन संबंधी कार्यों में लगातार कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों व्यर्थ हो रहे हैं।

