द्वाराहाट (अल्मोड़ा), 31 जुलाई। द्रोण पब्लिक स्कूल, द्वाराहाट के सभागार में शुक्रवार को शिक्षण एवं ग्राम उत्थान समिति, ग्राम सलालखोला–पूजाखेत, द्वाराहाट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने की। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति द्वारा संचालित द्रोण पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन रावत ने उपस्थित अभिभावकों को विद्यालय के विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय को समय-समय पर सहयोग प्रदान करने के लिए शिक्षण एवं ग्राम उत्थान समिति का आभार भी व्यक्त किया।

इसके बाद प्रधानाचार्य मोहन रावत की देखरेख में समिति के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए गए। चुनाव में निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किया गया—
-
अध्यक्ष: राजेंद्र सिंह बिष्ट
-
उपाध्यक्ष: कैलाश सिंह अधिकारी
-
सचिव: बचे सिंह बिष्ट
-
उपसचिव: श्रीमती जीवंती बिष्ट
-
कोषाध्यक्ष: श्रीमती भारती कैड़ा
-
सदस्य: जोगा राम, चंदन सिंह बिष्ट एवं श्रीमती दीपा बिष्ट
