
मुफ्त अनाज योजना के तहत उत्तराखंड को गेहूं और चावल का कोटा मिल गया। केंद्र सरकार ने राज्य के 61.94 लाख लोगों के लिए तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल के हिसाब से अनाज दिया है। 31 मार्च 2022 को शुरू होने जा रही यह यह योजना सितंबर 2022 तक जारी रहेगी। दूसरी तरफ, एक अप्रैल से सरकारी केंद्रों पर गेहूं खरीद भी शुरू होने जा रही है। खाद्य मंत्री रेखा आर्य ने अधिकारियों को सभी पात्र राशन कार्ड धारकों को समय पर अनाज वितरित करने के निर्देश दिए हैं।
कोरोना काल में गरीब परिवारों को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने मुफ्त अनाज योजना शुरू की थी। राज्य में 19 महीने तक लोगों को इस योजना के तहत हर महीने पांच-पांच किलो अनाज मिला है। खाद्य मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने योजना को आगे छह महीने के लिए बढ़ा दिया है। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वो प्रत्येक पात्र व्यक्ति को समय पर उनका अनाज मुहैया कराएं। मालूम हो कि इस योजना के तहत राज्य की मासिक खपत 1.80 लाख कुंतल गेहूं और 1.20 लाख कुंतल चावल की है। आर्य ने बताया कि आज से गेहूं खरीद सत्र भी शुरू होने जा रहा है। इस साल सरकार ने 2.20 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। सभी खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधाओं के लिए सभी इंतजाम पुख्ता रखने को कहा गया है।
- Manish Kashyap Surrendered: तमिलनाडु Fake Video मामले में मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, शुरू हो गयी थी कुर्की-जब्ती
- Aresst Warrant Against Vladimir Putin: क्या पुतिन होंगे गिरफ्तार? इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में वारंट जारी
- Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G, जानें कीमत
- Car insurance खरीदने वाले ग्राहक ध्यान दें, बिना स्मार्टफोन नहीं मिलेगा क्लेम!
- Maha Shivratri 2023: 18 या 19 कब करें भोलेनाथ का जलाभिषेक, क्या है शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें