HomeNational Newsएक बार फिर सुर्खियों में G23

एक बार फिर सुर्खियों में G23

देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस (Congress) पर अस्तित्व का संकट मंडरा रहा है|हाल ही में हुए विधान सभा चुनावों में कांग्रेस के हाथ से पंजाब फिसला तो यूपी, मणिपुर और गोवा में भी उसका प्रदर्शन शर्मनाक रहा|इन कड़वी यादों के बीच आज शाम 4 बजे कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की अहम बैठक है| इस बैठक में आखिरकार क्या निकल कर आएगा ये कोई नहीं जानता| लेकिन एक चीज जो तय है वो ये कि वर्तमान कांग्रेस नेतृत्व से असंतुष्ट नेताओं का समूह जी-23 (G-23) एक बार फिर से मुखर है| पांच राज्यों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी दफ्तर में आयोजित CWC की बैठक में पार्टी का भविष्य और नेतृत्व चर्चा का विषय हो सकता है|शनिवार शाम को सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के इस्तीफे की खबरें सामने आईं  सभी की निगाहें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका पर होंगी| बैठक में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) के वो सदस्य भी होंगे, जिनकी इन 5 राज्यों के चुनावों में प्रत्याशी चुनने से लेकर हर बड़ा फैसला लेने में भूमिका रही| वहीं आज की बैठक में गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा भी CWC के सदस्य होने के नाते शामिल हो सकते हैं|2014 के लोक सभा चुनाव के बाद कुछ राज्यों को छोड़ दें, तो कांग्रेस जनाधार खोती चली गई|जिससे पार्टी के भीतर नेतृत्व परिवर्तन को लेकर सुगबुगाहट तेज हुई तो राहुल गांधी ने कमान संभाली| मगर 2019 के लोक सभा चुनाव में मिली हार के बाद राहुल गांधी ने कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ दिया| इस तरह सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष बन गईं|इसके बाद कई और राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी झेलनी पड़ी|पिछले साल अगस्त में कांग्रेस के इन 23 असंतुष्ट नेताओं ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर सक्रिय नेतृत्व और व्यापक संगठनात्मक बदलाव की मांग की थी|

विधायक ने भीड़ के ऊपर चढ़ा दी SUV

चिट्ठी लिखने वाले इन्हीं नेताओं को ग्रुप-23 (G-23) कहा गया|इसमें भी गुलाम नबी आजाद और कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने उस चिट्ठी प्रकरण के बाद भी पार्टी नेतृत्व से चुभते सवाल पूछने बंद नहीं किए|वहीं बीच बीच में कुछ और नेता भी पार्टी आलाकमान के फैसले पर सवाल उठाते रहे इस तरह ये ग्रुप लाइम लाइट में आ गया | ऐसे में आज CWC की बैठक जिसमें 60 से अधिक स्थायी आमंत्रित और विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे उसमें क्या कुछ छनकर सामने आएगा उसका इंतजार सभी को है|इन विधान सभा चुनावों में कांग्रेस की करारी हार के बाद पार्टी के ‘जी 23’ समूह के कई नेताओं ने शुक्रवार को भी बैठक की, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई|राज्य सभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद के आवास पर हुई इस बैठक में कपिल सिब्बल, आनंद शर्मा और मनीष तिवारी शामिल हुए| सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस कार्य समिति में शामिल ‘जी 23’ के नेता CWC की बैठक में चुनावी हार का मुद्दा और पार्टी संगठन में जरूरी बदलाव और जवाबदेही सुनिश्चित करने की अपनी पुरानी मांग उठा सकते है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments