
लक्ष्मणझूला पुल पर सोमवार से लोगों की आवाजाही फिर शुरू हो गई है। आपको बता दें कि टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाले लक्ष्मणझूला पुल पर रविवार को चार घंटे तक आवाजाही बंद रही। दरअसल रविवार दोपहर बाद पुल की सपोर्टिंग वायर टूटने की सूचना से यहां हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया बाद में लोक निर्माण विभाग ने स्थिति साफ की कि पुल की कोई सपोर्टिंग वायर नहीं टूटी है।
चार घंटे की रोक के बाद दोबारा इस पुल पर आवाजाही शुरू हो सकी। बीते रोज पुल की सपोर्टिंग वायर टूटने की वजह से कुछ पुल लोगों के लिए बंद कर दिया गया था। सोमवार को सुबह से ही पैदल यात्री तपोवन की ओर से लक्ष्मणझूला पार करते नजर आए। इस दौरान लोगों में लक्ष्मणझूला पुल को देखने को लेकर उत्साह भी दिखाई दिया
लोगों पुल के बीच में मोबाइल से सेल्फी भी खींची। बीती रविवार को सपोर्टिंग वायर के टूटने की खबर के बाद यात्रियों के साथ ही स्थानीय लोगों में भी अफरा-तफरी मच गई थी। जिसके बाद लोनिवि के अधिकारियों के भी हाथ पावं फुल गए थे। सोमवार को झूला पुल से ही लोगों ने गंगा पार की। लक्ष्मणझूला पुल के पास बजरंग पुल का काम चल रहा है। रविवार को दोपहर करीब 2.30 बजे अचानक लक्ष्मणझूला पुल की सपोर्टिंग वायर टूटने की सूचना तेजी से फैली।इससे मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर मुनिकीरेती थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना की जानकारी ली। इस बीच पुल पर आवाजाही रोक दी गई। करीब चार घंटे बाद दोबारा पुल पर पैदल आवाजाही शुरू हुई।
- Manish Kashyap Surrendered: तमिलनाडु Fake Video मामले में मनीष कश्यप ने किया सरेंडर, शुरू हो गयी थी कुर्की-जब्ती
- Aresst Warrant Against Vladimir Putin: क्या पुतिन होंगे गिरफ्तार? इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट में वारंट जारी
- Samsung ने भारत में लॉन्च किए Galaxy A54 5G, Galaxy A34 5G, जानें कीमत
- Car insurance खरीदने वाले ग्राहक ध्यान दें, बिना स्मार्टफोन नहीं मिलेगा क्लेम!
- Maha Shivratri 2023: 18 या 19 कब करें भोलेनाथ का जलाभिषेक, क्या है शुभ मुहूर्त, यहां पढ़ें