Homeउत्तर प्रदेश​मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में...

​मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का संदिग्ध परिस्थितियों में निधन, जांच जारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के आकस्मिक निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि उनका निधन संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ है, जिसके चलते प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करने के लिए कदम उठाए हैं।

सूत्रों के अनुसार, प्रतीक यादव को अचानक स्वास्थ्य संबंधी समस्या हुई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुरुआती जांच में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। दिल का दौरा या कोई अन्य आंतरिक समस्या होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी।

परिवार में शोक का माहौल

प्रतीक यादव, जो राजनीति से दूर रहकर अपने रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस पर ध्यान केंद्रित करते थे, उनके निधन की खबर मिलते ही सैफई से लेकर लखनऊ तक समर्थकों और परिवार के सदस्यों का जुटना शुरू हो गया है।

प्रतीक साल 2017 में उस समय चर्चा में आए थे जब वह अपनी लेंबॉर्गिनी कार लेकर निकले थे। दरअसल, लखनऊ की सड़कों पर उनकी नीली रंग की लैंबॉर्गिनी कार खूब दौड़ी थी और विपक्ष ने इसी को लेकर यादव परिवार पर तंज कसा था।

प्रतीक यादव ने सफाई देते हुए कहा था कि यह उनका 10 साल पुराना सपना था और उनका सपना 14 दिसंबर 2016 को पूरा हुआ था। प्रतीक ने बताया था कि कारों को लेकर उनका शौक है और वह 10 साल से लैंबॉर्गिनी कार का सपना पाले हुए थे।

उन्होंने ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ लीड्स से पढ़ाई की थी। एक इंटरव्यू में प्रतीक ने बताया था कि उनकी फिटनेस में काफी रुचि है। वह अपने बिजनेस पर ध्यान देना चाहते हैं।

मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव ने BJP से जुड़ी हैं। प्रतीक से कई मौकों पर जब राजनीति में होने को लेकर सवाल पूछे गए तो उन्होंने दो-टूक कहा कि उनकी सियासत में खास दिलचस्पी नहीं है।

प्रतीक यादव-अपर्णा यादव की लव स्टोरी

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार (13 मई 2026) को निधन हो गया है। प्रतीक राजनीति और लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते थे। लेकिन उनकी पत्नी अपर्णा यादव की राजनीति में एंट्री काफी दिलचस्प रही। अपर्णा यादव ने चुनाव भी लड़ा है और मीडिया में खुलकर बात भी करती रही हैं।

सपा से बीजेपी में आईं अपर्णा कई मुद्दों पर अपनी राय रखती रही हैं। अपर्णा यादव ने एक इंटरव्यू में प्रतीक से पहली मुलाकात और ‘फिल्मी’ लव स्टोरी के बारे में जिक्र किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular