रुद्रप्रयाग। जनपद के जवाड़ी पुल के पास आज एक भीषण सड़क हादसा होने से हड़कंप मच गया। एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में नदी तट के पास जा गिरी। घटना की सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट रतूड़ा की टीम उप निरीक्षक संतोष परिहार के नेतृत्व में तत्काल रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुँची।
दुर्घटनास्थल की भौगोलिक परिस्थितियाँ अत्यंत कठिन थीं, लेकिन टीम ने स्थानीय पुलिस और DDRF के साथ मिलकर बिना समय गँवाए राहत कार्य शुरू किया। कार में दो लोग फँसे हुए थे, जिन्हें टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित रोड हेड तक पहुँचाया।




