Homeउत्तराखंडअल्मोड़ाउत्तराखंड: द्वाराहाट में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली, हजारों श्रद्धालुओं...

उत्तराखंड: द्वाराहाट में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकली, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

अल्मोड़ा,मोहन रावत(संवाददाता): अल्मोड़ा जनपद के द्वाराहाट में इस्कॉन संस्था द्वारा प्रतिवर्ष की भांति भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का आयोजन किया गया। रविवार, 2 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे निकली इस पावन रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस वर्ष रथ यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही और पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।

रथ यात्रा के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के जयघोष, भजन-कीर्तन और हरिनाम संकीर्तन से पूरा द्वाराहाट भक्तिरस में डूब गया। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ भगवान जगन्नाथ के रथ को अपने हाथों से खींचते हुए नगर भ्रमण कराया। यात्रा का समापन द्वाराहाट स्थित कृष्णा लॉज में हुआ।

रथ यात्रा के समापन के बाद इस्कॉन संस्था की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों एवं भक्तों ने भगवान जगन्नाथ से समस्त मानव समाज के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना करते हुए कहा कि भगवान जगन्नाथ सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करें।

इस आयोजन ने द्वाराहाट में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और भक्तिभाव का अनूठा संदेश दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular