Friday, June 9, 2023
Google search engine
HomeDehradunगणेश गोदियाल ने भू-कानून की वकालत, कहा नस्लों के लिए एक इंच...

गणेश गोदियाल ने भू-कानून की वकालत, कहा नस्लों के लिए एक इंच जमीन नहीं बचेगी

देहरादून: प्रदेश अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए गणेश गोदियाल ने अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस में सत्ता पक्ष के कई फैसलों पर सवाल खड़े कर कहा कि सत्ता में बैठी भाजपा सरकार ने राज्य में लागू भू-कानून में ऐसे छेद कर दिए कि आने वालीं नस्लों के लिए एक इंच जमीन नहीं बचेगी।

राजपुर रोड स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि राज्य में लागू भू-कानून में पहले भी सुधार के नाम पर ऊंच-नीच हुई है, लेकिन वर्तमान भाजपा सरकार ने जो संशोधन किए हैं, वह राज्य हित में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि पहले तो कांग्रेस सत्ता में बैठी सरकार से इसमें सुधार की मांग करेगी, अगर वह ऐसा नहीं करती है तो कांग्रेस सत्ता में आने पर राज्य में बेहतर और सशक्त भू-कानून लेकर आएगी।

ADVERTISEMENT

उन्होंने कहा कि भू-कानून में राज्य में इनवेस्ट के नाम पर किए गए बदलाव के बाद उतना इनवेस्ट भी नहीं आया, जितना इनवेस्टर समिट पर खर्च किया गया था। यह सीधे-सीधे जनता के पैसों की लूट है। उन्होंने कहा कि पहाड़ों में उद्योग लगने चाहिए, लेकिन उसके मानक तय होने चाहिए। सरकार ने खुद जमीन खरीदकर दी।
 

प्रेस वार्ता में पार्टी प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, सह प्रभारी राजेश धर्माणि, दीपिका पांडे, प्रकाश जोशी, मनोज रावत, ममता राकेश, किशोर उपाध्याय, करण मेहरा, प्रदीप टम्टा, अरेंद्र शर्मा, भुवन कापड़ी, राजीव महर्षि, सूर्यकांत धस्माना, तिलक राज आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments