14.6 C
Dehradun
Saturday, February 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड के इन तीन जिलों में बारिश के आसार, जानिए आज के...

उत्तराखंड के इन तीन जिलों में बारिश के आसार, जानिए आज के मौसम समाचार

देहरादून: बीते काफी दिनों से उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक दिन के समय तेज धूप निकल रही है, जिससे तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि, सुबह और शाम के समय पूरे राज्य में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है

उत्तराखंड में कुछ दिनों पहले हुई बारिश और बर्फबारी के कारण मौसम में ठंडक आ गई थी। पहाड़ों पर इन दिनों तेज धूप के कारण बर्फ पिघल रही है, जिससे ठंडी हवाएं चल रही हैं। लेकिन मैदानी जिलों में दोपहर के समय तेज धूप खिलने के कारण गर्मी का अहसास होने लगा है। हालांकि रात के समय तापमान में काफी कमी आ रही है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर को गर्मी और रात के समय ठंड का अहसास हो रहा है। बीते दिन से दून का अधिकतम तापमान जहां 28 डिग्री पार है, तो वहीं रात के समय तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के कुछ पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है, लेकिन बाकी जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा।

मौसम का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार 10 मार्च यानी आज प्रदेश के तीन पर्वतीय जिलों में बारिश होने की संभावना है। आज प्रदेश के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में आज भी मौसम शुष्क बना रहेगा। आज राजधानी देहरादून में आसमान मुख्यतः साफ रहने से लेकर कहीं-कहीं आंशिक रूप से बादल छाये रहने का अनुमान है। देहरादून में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

तापमान की स्थिति

बीते रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 सेल्सियस दर्ज किया गया। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 18.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here





Most Popular