रिपोर्टर: नितेश उनियाल | मसूरी, उत्तराखंड
उत्तराखंड: मसूरी में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए समाजसेवी मनीष गौनियाल द्वारा लगभग 30 महिलाओं का समूह बनाया गया था जिसमें उनके द्वारा ऊन वितरित की गई और उनकी स्वेटर है टोपी दस्ताने आदि बनाकर बाजार में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
इस मौके पर समाजसेवी पंडित मनीष गौनियल ने बताया कि वह काफी समय से मसूरी शहर की महिलाओं के लिए रोजगार के साधन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं इसी कड़ी में उन्होंने आज महिलाओं के द्वारा बनाए गए ऊनी वस्त्रों को बाजार मैं बिक्री हेतु लगाया है। उन्होंने बताया कि महिलाओं द्वारा बनाए गए ऊनी वस्त्रों की बाजार में मांग बढ़ रही है और साथ ही महिलाओं को रोजगार भी उपलब्ध हो रहा है।

वही मौजूद अंशु कंडारी ने बताया कि मनीष गौनियाल द्वारा उन्हें ऊन उपलब्ध करवाई गई थी जिसके बाद उन्होंने ऊनी वस्त्र बनाकर आज से बाजार में बेचने का काम शुरू कर दिया है उन्होंने गौनियाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद महिलाओं की आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई थी लेकिन अब धीरे-धीरे उन्हें रोजगार उपलब्ध हो रहा है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस सामान की मांग बाजार में लगातार बढ़ती जाएगी और इससे उन्हें रोजगार मिलेगा।
- बड़ी खबर: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, अधिसूचना जारी, जानिए कब होगी वोटिंग
- देहरादून: तीन थानाध्यक्ष सहित 8 दारोगाओं के ट्रांसफर!
- सीएम Pushkar Singh Dhami ने मुख्यमंत्री आवास में किया योगाभ्यास, प्रदेशवासियों से नियमित योग अपनाने का किया आह्वान
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का उत्तराखंड दौरा, 19 से 21 जून तक रहेंगी, कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल, विभिन्न परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन
- International Olympic Day पर सभी जनपदों में होंगी खेल प्रतियोगिताएं : रेखा आर्या