Homeउत्तराखंडअमित शाह ने उत्तराखंड को दी ₹1,475 करोड़ की विकास परियोजनाओं की...

अमित शाह ने उत्तराखंड को दी ₹1,475 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 2027 में भाजपा की 65+ सीटों का किया दावा

Dehradun: देहरादून में आयोजित उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रदेश को लगभग ₹1,475 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने तेज़ विकास किया है और विकसित भारत की यात्रा में विकसित उत्तराखंड सबसे पहला पड़ाव बनेगा। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में 65 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर जनता के बीच जाने का आह्वान किया।

शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तराखंड में विकास, आधारभूत संरचना, रोजगार और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में विकास की गति लगातार बढ़ी है और भाजपा तीसरी बार सरकार बनाने की ओर बढ़ रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here








Most Popular