Homeदेहरादूनकैंट विधानसभा में 'मातृशक्ति सम्मान समारोह' का आयोजन, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स और...

कैंट विधानसभा में ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर्स और भोजन माताओं का हुआ सम्मान

देहरादून। दून की कैंट विधानसभा के इंदिरा नगर स्थित रॉयल इन पैलेस वेडिंग पॉइंट में उत्तराखंड कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अभिनव थापर के नेतृत्व में भव्य ‘मातृशक्ति सम्मान समारोह’ आयोजित किया गया। समारोह में आंf tगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर्स, भोजन माताओं तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाली महिलाओं को सम्मान पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनव थापर ने कहा कि समाज की वास्तविक शक्ति उन महिलाओं में निहित है, जो बिना किसी विशेष पहचान या पद की अपेक्षा के लगातार सेवा कार्यों में जुटी रहती हैं। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा, आशा वर्कर्स स्वास्थ्य सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाने तथा भोजन माताएं विद्यालयों में बच्चों के पोषण और भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने और उनके योगदान को सम्मान देने की विचारधारा पर कार्य करती रही है। मातृशक्ति सम्मान समारोह का उद्देश्य उन महिलाओं के संघर्ष, सेवा और समर्पण को सम्मान देना है, जो समाज की मजबूत नींव तैयार करती हैं।

समारोह में आशाओं की प्रदेश अध्यक्ष शिवा दुबे, अनीता दास, विमलेश वर्मा, कामिनी कश्यप, राखी गुप्ता, उत्तराखंड राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिला संयोजिका मधु पुंडीर, जिला अध्यक्ष तन्नू बम्बा, मीडिया प्रभारी गीता चौहान, सविता पुंडीर, संगीता भट्ट, सुनीता, निर्मला शर्मा और रीटा अग्रवाल सहित अनेक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ओबीसी विभाग की राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पिया थापा, पार्षद संगीता गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता, सोशल मीडिया विभाग के महानगर अध्यक्ष गुरचरण कौशल, मधुसूदन सुंदरियाल, स्वाती नेगी सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भारती जोशी ने किया। अंत में अभिनव थापर ने सभी अतिथियों एवं सम्मानित महिलाओं का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here








Most Popular